Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: आन-बान-शान से निकली भाजपा युवा मोर्चा की भव्य तिरंगा यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

admin

Thu, Aug 17, 2023

रतलाम, 16 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार सुबह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आन-बान-शान से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चें एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। तिरंगा रैली जहां-जहां से गुजरी वहां विभिन्न संगठनों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत निकली भारतीय जनता युवा मोर्चा की विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के किया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया, सांसद गुमान सिंह डामोर, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा आदि मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ न्यू रोड से हुआ, तत्पश्चात् यह यात्रा लोकेन्द्र टाकीज, जेल रोड, आरोग्यम हॉस्पिटल, नाहर पूरा, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, शहीद चौक, महाराणा प्रताप चौक, राम मंदिर होकर अलकापुरी तिराहा से 80 फीट रोड़ पहुंच कर समाप्त हो गई।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों के साथ सबसे आगे डीजे चल रहा था, जिसके पीछे सैकड़ों की संख्या में मोटरसाईकिल पर लोगों का हुजूम एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चल रहे थे। तिरंगा यात्रा को समापन स्थल पर विधायक चेतन्य काश्यप ने संबोधित किया। आरंभ में प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया ने संबोधित किया।

ये लोग रहे मौजूद : सोशल मीडिया प्रभारी किशोर सिलावट ने बताया की विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जलज सांखला, यादवेंद्र सिंह, सिद्धार्थ कटारिया, जिला मंत्री संजय पांचाल, संजय जाट, शुभम चौहान, कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत, शिवम, पॉलिसी एंड रिसर्च प्रतीक विजयवर्गीय, जिला कार्यकारिणी सदस्य टोनू भंडारी, तेजस्व गांधी, आशीष पंडित, आयुष पांडे, लक्ष लालवानी, मंडल अध्यक्ष आयुष पड़ियार, राहुल रांका, जयस जाजोरिया, राजेश बैरागी, चिराग असरानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें