Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: रात को जावरा स्थित आइस फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव, पुलिस की त्वरित कार्यवाही से टला बड़ा हादसा : Video

admin

Wed, Apr 9, 2025

दिनांक 08/04/25 के रात्रि 10:20 बजे के लगभग सूचना मिली कि थाना जावरा शहर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस कॉलोनी, खारीवाल कॉलोनी, व आसपास के रहवासियो को किसी गंध की वजह से आंखों में आंसू आना, उल्टी, व सांस लेने में परेशानी हो रही है इस प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत आसपास का इलाका फ़ोर्स मदद से सर्च करवाया गया, जिसमें अंटीया चौराहा पर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पोरवाल आइस फैक्ट्री एंड कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा था।

चौराहे के करीब ही नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मे का निवास है। ऐसे में नगर पुलिस अधीक्षक की माता, पिता व भाई पर इसका असर हुआ। नगर पुलिस अधीक्षक आर्मे के ​पिता हुकुम सिंह, छोटे भाई प्रशांत आर्मे की आंख में जलन की सूचना है। इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। इनके अलावा इस क्षेत्र के कुछ अन्य 7 लोगों की आंख में भी जलन होने की खबर आरही है। नगर पुलिस अधीक्षक आर्मे ने सबसे पहले फैक्ट्री में पहुंचकर वहां काम करने वाले मजदूरों को बाहर किया। इसके बाद दमकल को सूचना दी। दमकल ने आते ही पूरे क्षेत्र में पानी का छिड़काव किया, जिससे गैस नीचे बैठ जाए

पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा : जब नगर पुलिस अधीक्षक आर्मे को इसके बारे में पता चला तो सबसे पहले नगर पालिका की दमकल को सूचना दी। इसके बाद सिविल अस्पताल से एंबुलेंस मंगवाई। सूचना मिलने पर एस.पी श्री अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे और नगर पालिका की टीम के साथ मिलकर राहत के कार्य शुरू कराया।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गैस रिसाव को बंद करवाया : तुरंत मौके पर मास्क व पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम कर गैस रिसाव फैक्ट्री मालिक सानिध्य पिता लालचंद जी पोरवाल उम्र 25 साल निवासी लाल गली जावरा की मदद से तुरंत बंद करवाया, तथा फायर ब्रिगेड से संपूर्ण क्षेत्र में पानी का छिड़काव करवाया गया तथा कॉलोनी वासियों को बताया गया कि इस संबंध में सतर्क रहें एवं कोई भी समस्या होने पर तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचित करें। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में एंबुलेंस फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई तथा संबंधित विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस बल तैनात किया गया।

उक्त घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रतलाम मौके पर पहुंचे एवं उपस्थित बल एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। संपूर्ण इलाके में शांति है किसी भी प्रकार की कोई जनधन हानि नहीं हुई है खैरियत है। घटना के बारे में बताते हुए एसपी अमित कुमार ने कहा कि पुलिस लाइन करीब है। इसलिए सबसे पहले नगर पुलिस अधीक्षक आर्मे को पता चल गया। इसके बाद राहत के जरूरी इंतजाम किए गए। उद्योग विभाग के दल को भी सूचना भी दे दी है। वो आकर निरीक्षण कर नियम अनुसार कार्रवाई करेंगे : पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार

https://youtu.be/XNwHfviqGQY?si=C_OVlqoT7vnNfSNn

घर से नहीं निकलने की काम आई हिदायत : सूचना मिलते ही पहुंचे एसडीएम त्रिलोचन गौड़, थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन आदि ने क्षेत्र में सूचना देकर के बाहर आए लोगों को घर में रहने को कहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें