नोएसिस बिजनेस फर्म को फूड एंड सेफ्टी विभाग का नोटिस : कर्मचारियों का नहीं मिला मेडिकल सर्टिफिकेट
Raj Kumar Luniya
Wed, Jul 23, 2025
रतलाम 22 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल द्वारा जावरा क्षेत्र स्थित पानी की पैकिंग बोतल की फैकट्री नोएसिस बिजनेस फर्म पर कार्यवाही करते हुए महू नीमच रोड भीमाखेड़ी जावरा में निरीक्षण कर मालवा नीर 1 लीटर बोतल एवं मालवा नीर 250 एमएल बॉटल का नमूना लिया गया, नमूना लेने के पश्चात शेष बची बॉटल्स को जप्त किया गया।

उक्त खाद्य प्रतिष्ठान को इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया। मालिक को 15 दिन में जवाब देना होगा। नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जावेगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन