: प्राचीन धरोहर का सौंदर्यीकरण : 2 ओपन एयर रेस्टोरेंट होंगे संचालित, शारीरिक स्वास्थ्य की चलेगी क्लास
admin
Sat, Apr 5, 2025
रतलाम 04 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम के प्रयासों से रतलाम शहर में कालिका माता मंदिर के समीप पुरातत्व एवं सांस्कृतिक दृष्टि से ऐतिहासिक महत्व वाला गुलाब चक्कर अब नए स्वरुप में निखरेगा। गुलाब चक्कर में लगाई जाने वाली विद्युत रोशनी एवं सुसज्जा आमजन के मन को मोहित करने के साथ-साथ आनन्द का अनुभव प्रदान करेगी।
2 ओपन एयर रेस्टोरेंट होंगे संचालित
प्राचीन धरोहर का सौंदर्यीकरण कर दो ओपन एयर रेस्टोरेंट का संचालन किया जाएगा। इसके लिए विधिवत् वित्तीय प्रस्ताव भी आमंत्रित कर दिए गए हैं। इन रेस्टोरेंट में सैलानी (पर्यटक) और रतलामवासी पारिवारिक वातावरण में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
शारीरिक स्वास्थ्य की चलेगी क्लास
गुलाब चक्कर में मनोरंजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ योग, शारीरिक स्वास्थ्य, खेलकूद आदि के लिए भी नियमित रुप से क्लासेस चलाने की व्यवस्था बनेगी। परिसर में गीत-संगीत कार्यक्रम एवं एकल नाटक, लोक नाटक, साहित्यिक गोष्ठी, खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, हस्तकरघा प्रदर्शनी, मेला, लाफ्टर शो, कवि सम्मेलन, छाया चित्र प्रदर्शनी, बच्चों के लिए हाबी क्लासेस, शिल्प मेला, फ्लावर शो, समर केम्प आदि के लिए भी अनुमति आधार पर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। शीघ्र ही परिसर आमजन के लिए खोला जाएगा।
गुलाब चक्कर को नाम के अनुसार भी किया जाए विकसित
पूर्व में तत्कालीन कलेक्टरों द्वारा इस प्राचीन धरोहर को सहजने के लिए म्यूजियम बनाने, आर्केस्ट्रा शुरू करने जैसे विभिन्न प्रयास किए गए पर शहर की जनता का सुझाव है कि गुलाब चक्कर को उसके नाम के अनुसार व श्रीनगर के गुलाब बाग की तर्ज पर विकसित किया जाए। गुलाब चक्कर के नाम के हिसाब से उसमें विभिन्न प्रजातियों व कलर के गुलाब के पौधो लगाए जाए। जिससे उसका रूप उसके नाम के अनुसार निखरेगा और यह रतलाम के लिए प्रसिद्धि प्राप्त करेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन