मौत के बाद जागा प्रशासन : अपंजीकृत अस्पताल संचालक के विरुद्ध हुई कार्यवाही
Raj Kumar Luniya
Thu, May 15, 2025
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे ने बताया कि कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देश पर रतलाम जिले के रावटी में अपंजीकृत अस्पताल संचालक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पंचनामा बनाकर उक्त अपंजीकृत अस्पताल को सील किया गया तथा इस संबंध में पुलिस थाना रावटी पर कार्रवाई हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
स्वास्थ्य अधिकारियों की सुस्ती कार्यप्रणाली और लापरवाही के कारण रतलाम जिले में झोलाछाप डॉकरो व पंजीकृत अस्पतालों की भरमार हो गई है। क्या इन पर हादसों के पूर्व कार्यवाही करेगा जिला प्रशासन ? कि हादसों की पुनः आहुति का होगा इंतजार ?
Tags :
अपंजीकृत अस्पताल
पंचनामा
सील
विज्ञापन
विज्ञापन