Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया शास्त्री नगर में हुई चोरियों के पीछे गिरोह का पर्दाफाश

admin

Thu, May 4, 2023

घटना का संक्षिप्त विवरण : दिनांक 23 एवं 24.04.2023 की रात्रि में साईदीप अपार्टमेंट शास्त्री नगर में एवं अरावली अपार्टमेंट ब्लाक ए में अज्ञात नकाबपोश चोरो नें सूने मकान एवं आफिस के ताले तोड़कर सूने मकान से तीन सोने की चैन , तीन सोने की अंगूठी , कान के टाप्स, चांदी के छोटे बडे सिक्के , चांदी की बनी गणेश लक्ष्मी जी की छोटी मूर्तिया , अन्य चांदी की छोटी बिछिया , पायजेब व नगदी एवं सूने आफिस से नगदी नकबजनी कर ले गये थे । जिस पर स्टेशन रोड़ रतलाम में क्रमशः अपराध क्रमांक 266/23 धारा 457,380 भादवि एवं अपराध क्रमांक 267/23 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही : घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्वार्थ बहुगुणा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक हेमन्त चैहान के निर्देशन एवं थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में सायबर एवं थाने की टीम बनाकर शीघ्र माल मुलजीम की पतारसी के निर्देश दिये।

टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य मुखबीर से लगातार चर्चा एवं पुराने अपराधिक प्रव्त्ति वाले अपराधियों की लगातार निगरानी कर साक्ष्य जुटाये गये। मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी अनिल सिंह पिता सुजान सिंह सिकलीगर उम्र 31 साल निवासी आकाश नगर इंदौर एवं  मलखान सिंह पिता राजू सिंह सिकलीगर उम्र 38 साल निवासी चामुंडा नगर आंजना रोड वडोदरा को गिरफ्तार किया गया । आरोपी से पूछताछ करते आरोपीगण द्वारा अपने एक फरार साथी के साथ मिलकर दोना स्थानों पर नकबजनी करना स्वीकार किया।

वारदात का तरीका : आरोपीगण द्वारा बताये अनुसार अनिल सिंह एवं मलखान सिंह तथा इनका एक फरार साथी तीनो ने मिलकर एक नई पल्सर मोटरसाइकिल खरीदी । उसके बाद इंदौर से रतलाम आकर रतलाम में जहां भी सुने फ्लैट दिखे वहां पर ताला तोड़कर नकबजनी की वारदात कर फरार हो गये।

  • गिरफ्तार आरोपियो के नाम :
  • अनिल सिंह पिता सुजान सिंह सिकलीगर उम्र 31 साल निवासी आकाश नगर इंदौर 
  • मलखान सिंह पिता राजू सिंह सिकलीगर उम्र 38 साल निवासी चामुंडा नगर आंजना रोड वडोदरा 
  • फरार आरोपी-  01 फरार 
  • बरामद/जप्त माल-  01-  नगदी 430000 रूपये 02 - घटना में उपयोग की गई एक बिना नंबर की नई पल्सर मोटरसाइकिल 03-  एक वीवो Y22 मोबाइल

आपराधिक रिकार्ड – आरोपी अनिल सिंह पिता सुजान सिंह सिकलीगर उम्र 31 साल निवासी आकाश नगर एवं आरोपी मलखान सिंह के अपराधिक रिकार्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है कि इनके द्वारा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश के अन्य जिलो में भी नकबजनी की वारदाते की है जिनके संबंध में जानकारी संकलित की जा रही है।

उक्त घटना को ट्रेस करने मे निम्न अधिकारी/कर्मचारियो का सराहनीय योगदान रहा : निरीक्षक किशोर कुमार पाटनवाला उप निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी उप निरीक्षक आशीष पाल, उप निरीक्षक जितेन्द्र चैहान सायबर सेल प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा आरक्षक निलेश पाठक आरक्षक अभिषेक पाठक तथा आरक्षक अभिषेक जोशी आरक्षक अर्जुन खींची आरक्षक लोकेंद्र सोनी प्रधान आरक्षक दिलीप देसाई प्रधान आरक्षक विजय थापा,  आर 218 विपुल भावसार (सायबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही  है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें