Breaking News
विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित |

: अवैध वसुली करने वाले सैलाना पुलिस की गिरफ्त मे NSA के अन्तर्गत कार्यवाही कर भेजा जेल : Video

admin

Tue, May 16, 2023

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री सिद्दार्थ बहुगुणा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सुनील कुमार पाटीदार तथा एसडीओपी सैलाना श्री ईडला मौर्य के निर्देशन मे सैलाना पुलिस द्वारा अवैध वसुली करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता।

अपराधो का विवरण- दिनांक-11.5.2023 को फरियादी बद्रीलाल पिता कन्हैयालाल पाटीदार निवासी बोदिना ने रिपोर्ट किया कि आरोपी दिनेश उर्फ गजनी पिता बापूलाल गुर्जर निवासी सकरावदा का अवैध वसुली के लिये पैसे मांग करना व नही देने पर जान से मारने की धमकी देने कि रिपोर्ट करने पर अप.क्र.120/2023 धारा 384, 386, 387, 506, 507 भादवि का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया है । तथा दिनांक 13.5.23 को फरियादी राजेन्द्र कुमार पिता मांगीलाल चंडालिया द्वारा डरा धमकाकर अवैध पैसो की मांग करने की रिपोर्ट करने पर आरोपी दिनेश उर्फ गजनी पिता बापूलाल गुर्जर निवासी ग्राम सकरावदा व उसके साथियो के विरुद्द अप.क्रं.122/2023 धारा 384, 386, 387,507,506,34 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया है ।

विवेचना के दौरान आरोपी दिनेश उर्फ गजनी पिता बापूलाल गुर्जर निवासी सकरावदा व आरोपी लखन पिता रमेश धबाई निवासी किर्तिविहार कालोनी सैलाना के विरुद्द राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्यवाही करते हुए माननीय जिला दण्डाधिकारी महोदय से वारंट प्राप्त करते हुए उक्त दोनो आरोपियो को निरुद्द मे लिया जाकर भेरुगढ जैल उज्जैन मे दाखिल किया गया ।

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम मे भेरुगढ भेजे गये आरोपी -
1-दिनेश उर्फ गजनी पिता बापूलाल गुर्जर उम्र- 26 साल निवासी सकरावदा थाना सैलाना
2- आरोपी लखन पिता रमेश धबाई उम्र 32 साल निवासी किर्तिविहार कालोनी सैलाना

अपराध मे गिरफ्तार आरोपी-
1-विशाल पिता मोहनलाल त्रिवेदी उम्र 30 साल निवासी महालक्ष्मी गली सैलाना

आपराधिक रिकार्ड-
1.दिनेश उर्फ गजनी पिता बापूलाल गुर्जर उम्र- 26 साल निवासी सकरावदा थाना सैलाना के विरुद्ध हत्या व हत्या के प्रयास सहीत कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध है।
2.आरोपी लखन पिता रमेश धबाई उम्र 32 साल निवासी किर्तिविहार कालोनी सैलाना के विरूद्ध मारपीट, अवेैध वसुली सहीत कुल 11 प्रकरण दर्ज है ।

गठीत टीम – आरोपीयो की गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी निरीक्षक मो.अय्युब खांन , उनि मनोज पाटीदार , उनि ध्यानसिह सोलकी , उनि लिलियन मालवीय ,सउनि मुकुटसिह यादव, प्र.आर.573 दिनेश जाट, प्र.आर. 538 अनिल मर्सकोले, प्र.आर. 151 हेमंत जाट, आर. 668 मुकेश मेघवाल, आऱ. 980 सतीश परमार ,आर. नारायणसिह, की महत्वपुर्ण भूमिका रही ।

https://youtu.be/8fC_mJFPfG8

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें