पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा बैठक : आगामी त्योहारों के मद्देनजर दिए दिशा निर्देश
Raj Kumar Luniya
Thu, Aug 21, 2025
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी त्योहारों (गणेशोत्सव, ईद मिलाद उन नबी, अनंत चतुर्दशी) के मद्देनजर कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई और दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य दिशा-निर्देश :
सभी थाना प्रभारी नियमित भ्रमण करेंगे और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे।
धोखाधड़ी के गंभीर अपराधों का शीघ्र निराकरण।
त्योहारों पर सुरक्षा के लिए बैरिकेटिंग, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी।
महिला संबंधी अपराधों का तय समय में निराकरण।
अपराधियों और जिलाबदर आरोपियों पर निगरानी।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags :
रतलाम_पुलिस
एसपी_रतलाम
विज्ञापन
विज्ञापन