Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

राजस्थान का फरार कंजर गिरफ्तार : चंबल की खाइयों से निकालीं 9 गाड़ियाँ : Video

Raj Kumar Luniya

Sun, Jan 11, 2026

जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक शातिर और फरार आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी हुई 9 मोटर साइकिलें भी बरामद की गई हैं।

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी : पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में पुलिस की विशेष टीमें कंजरो की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही थीं। इसी दौरान 9 जनवरी को सूचना मिली कि राजस्थान का फरार आरोपी हरिया कंजर क्षेत्र में सक्रिय है। पुलिस ने तत्काल जाल बिछाया और घेराबंदी (एंबुश) कर हरिया उर्फ हरिश (45 वर्ष), निवासी टोकड़ा कंजर डेरा, जिला झालावाड़ को धर दबोचा। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी बजाज पल्सर से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब का परिवहन कर रहा था।

पूछताछ में हुआ चोरियों का बड़ा खुलासा : कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय होने और मोटर सायकल चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि उसने हाट पिपलिया, पीरहिंगोरिया, कोठडी, आलमपुर ठिकरिया, बिनोली, पिपलिया जोधा, सांगाखेड़ा और खेताखेड़ी जैसे गांवों से बाइक चोरी की थीं।

खाइयों और जंगलों में छिपा रखी थी बाइकें : पकड़े गए आरोपी ने चोरी की गई बाइकों को छिपाने के लिए बेहद दुर्गम स्थानों का चयन किया था। उसने पुलिस को बताया कि चोरी की गई गाड़ियाँ तलाईयों, खाइयों और तंबोलिया के जंगल में चंबल नदी के किनारे छिपाई गई थीं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सभी 9 मोटर साइकिलें बरामद कर ली हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका : इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक शंकर सिंह चौहान, निरीक्षक प्रकाश गडरिया, पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित SIT, अनुभाग आलोट और जावरा ग्रामीण की टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए अपराधियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

S.P_RATLAM

DIG_RATLAM

IG_UJJAIN

DGP_M.P

HOME_DEPARTMENT_M.P

ASP_RURAL_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें