Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

खुली नीलामी, पारदर्शी प्रक्रिया : खंडवा और रतलाम के बोलीदाताओं ने मारी बाजी

Raj Kumar Luniya

Tue, Nov 18, 2025

जिला रतलाम पुलिस लाइन स्थित वाहन शाखा में 17 नवम्बर को सुबह 11 बजे अनुपयोगी शासकीय वाहन सामग्री की खुली नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह नीलामी वर्ष 1 जनवरी 2018 से 31 मार्च 2025 के बीच कंडम घोषित टायर-ट्यूब और मोटर पार्ट्स की बिक्री हेतु आयोजित की गई।

नीलामी में कुल 1084 अनुपयोगी टायर-ट्यूब और 3886 किलोग्राम मोटर पार्ट्स शामिल किए गए थे। नीलामी में भाग लेने के लिए कुल 80 निविदाकर्ताओं ने प्रक्रिया अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर भागीदारी दर्ज कराई। दोनों श्रेणियों में उच्चतम बोली लगाने वालों को विजेता घोषित किया गया।

अनुपयोगी टायर-ट्यूब की श्रेणी में टोकन क्रमांक 17, श्री मोह. फारूक चौहान (खंडवा) द्वारा ₹4,15,000 की उच्चतम बोली लगाई गई।

अनुपयोगी मोटर पार्ट्स की श्रेणी में टोकन क्रमांक 36, श्री साबाज मंसूरी (रतलाम) ने ₹1,26,000 की सर्वोच्च बोली लगाकर क्रय अधिकार प्राप्त किया।

पूरी नीलामी प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति की निगरानी में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। समिति में एसडीओपी सीतामऊ, अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि., रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, एमटीओ सूबेदार मोनिका सिंह, तथा यातायात चौकी प्रभारी जावरा शामिल रहे। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार नीलामी का संचालन किया गया और सर्वोच्च बोलीदाताओं को सफल क्रेता घोषित किया गया।

इस नीलामी के माध्यम से पुलिस विभाग ने न केवल अनुपयोगी सामग्री का व्यवस्थित निस्तारण किया, बल्कि राजस्व वृद्धि में भी योगदान दिया है।

Tags :

RATLAM_POLICE

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें