Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: महापौर श्री पटेल की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक संपन्न जन हितैषी प्रस्तावों को प्रदान की स्वीकृति

admin

Wed, Sep 4, 2024

रतलाम 3 सितम्बर । महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में फोर लेन सड़क निर्माण, 9 नवीन पेयजल टंकी निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के एलआईजी फ्लेट आवंटन, कम्प्रेस्ट बायो गैस संयत्र स्थापित किये जाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। आयोजित महापौर परिषद की बैठक में स्पेशल असिस्टेन्स योजनान्तर्गत दो बत्ती ज्येति होटल से कॉलेज के गेट तक फोरलेन सी.सी. सड़क निर्माण व कस्तुरबा नगर सड़क नम्बर 7 पर सीसी सड़क निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

पर्यावरण संरक्षण सुधार हेतु 100 प्रतिशत नगरीय ठोस अपशिष्ट का प्रसंस्करण किये जाने हेतु पीपीपी मोड पर कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र स्थापित किये जाने के के प्रस्ताव को महापौर परिषद ने स्वीकृति प्रदान की परियोजना पीपीपी मोड पर आधारित होकर इसके अंतर्गत परियोजना की कुल लागत में केन्द्र का अंशदान 33 प्रतिशत, राज्य का 33 प्रतिशत एवं कंशेसनर (ग्राही) का अंशदान 34 प्रतिशत रहेगा एवं निकाय को अपने स्तर से इस परियोजना में भूमि उपलब्ध कराने के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का व्यय नहीं करना होगा।

इसके अलावा अमृत 2.0 योजना अन्तर्गत 9 पेयजल टंकियों के निर्माण को महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई योजना में 7 पेयजल टंकियों का निर्माण किया जाना था किन्तु कुछ टंकियों के स्ट्रेक्चर डिजाईन अनुसार मौके पर जगह की उपलब्धता की कमी के कारण से कुछ टंकियों की केपीसीटी कम/ अधिक की जाकर 7 टंकियों के स्थान पर 9 टंकियों का निर्माण किया जायेगा।

प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत बंजली में निर्मित एलआईजी फ्लेट के विक्रय हेतु पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 4 आवेदनकर्ताओं को फ्लेट के अस्थाई आवंटन की स्वीकृति के साथ ही वर्तमान में शहर का विस्तार होने एवं नवीन कॉलोनियों का विकास होने से सफाई संरक्षकों की आवश्यकता है इस हेतु 100 सफाई संरक्षक मस्टर पर रखे जाने की स्वीकृति शासन से प्राप्त किये जाने के प्रस्ताव को महापौर परिषद द्वारा प्रदान की गई।

आयोजित महापौर परिषद की बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, उपायुक्त करूणेश डण्डोतिया, कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल, सुहास पंडित, अनवर कुरेशी, उपयंत्री मनीष तिवारी, निगम सचिव श्री राजेन्द्र शर्मा के अलावा राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें