Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसानों ने पंजीयन कराया

admin

Tue, Feb 21, 2023

रतलाम 21 फरवरी 2023/ रतलाम जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन जारी है जो 28 फरवरी तक चलेगा । मंगलवार तक जिले में 9408 किसान पंजीयन करा चुके थे । आलोट क्षेत्र में सर्वाधिक 2329 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया। इसके अलावा रतलाम ग्रामीण में 2148, ताल में 1462, जावरा में 1474, ताल में 1462, पिपलोदा में 1244, रतलाम नगर में 518, सैलाना में 143, रावटी में 82 तथा बाजना में 08 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया था।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस. एच. चौधरी ने बताया कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज सुगम बनाने के लिए मोबाइल में भी पंजीयन सुविधा दी गई है। घर बैठे एमपी किसान ऐप के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है, इससे पंजीयन केंद्र पर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है। किसान ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्रों तथा सहकारी समितियों, विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित केंद्रों पर भी फसल पंजीयन निशुल्क करा सकते हैं। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन किओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।

एमपी ऑनलाइन किओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे को पंजीयन कार्रवाई करने के पूर्व सक्षम अधिकारी से विधिवत ऑथराइजेशन प्राप्त करना होगा। पंजीयन के लिए 50 रूपए शुल्क निर्धारित है। केंद्रों पर पंजीयन सुविधा एवं राशि के संबंध में आवश्यक बैनर लगाना पड़ेगा। इसके साथ ही किसान का पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज एवं किसान के आधार एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकॉर्ड रखा जाना अनिवार्य है। सीकमी, बटाईदार, कोटवार, वन पट्टाधारी, किसान के पंजीयन के सुविधा केवल सहकारी समिति तथा विपणन सहकारी संस्था स्तर पर स्थापित पंजीयन केंद्र पर उपलब्ध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें