Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

34वीं स्वर्गारोहण तिथि : त्रिदिवसीय गुरु गुणोत्सव उल्लास एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न

Raj Kumar Luniya

Thu, Jul 24, 2025

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देव श्रीमद विजय रामचन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा की 34वीं स्वर्गारोहण तिथि पर आराधना भवन श्रीसंघ में 22 से 24जुलाई तक त्रिदिवसीय गुरु गुणोत्सव बहुत ही उल्लास एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के हिम्मत गेलड़ा ने बताया कि गुरु गुणोत्सव के प्रथम दिन चातुर्मास हेतु विराजित गुरु भगवंत परम पूज्य श्री निःश्रेयस विजयजी म.सा.ने गुणानुवाद करते हुए पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय रामचन्द्र सूरीश्वरजी म.सा.के गुणों को विस्तार से अवगत कराते हुए बतलाया कि पूज्य गुरुदेव हमेशा कहते थे कि "छोड़ने जैसा संसार, लेने जैसा संयम और पाने जैसा मोक्ष" ।

प्रवचन पश्चात श्रीफल की संघ को प्रभावना की गई। दूसरे दिन मोहन टॉकीज पर गुरूदेव के चित्र पर बहुत ही सुंदर पुष्पों से सजावट की गई एवं सुंदर गहुली बनाई गई। सर्व प्रथम गुरु वंदन करते हुए परम पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद्विजय रामचंद्र सुरीश्वरजी महाराजा के गुरु पूजन का लाभ संजय भंवरलाल भंडारी परिवार द्वारा लिया गया।

इस अवसर पर श्रीसंघ में सामूहिक आयंबिल तप कराए गए जिसमें 211 तपस्वियों ने आयंबिल की तपस्या की। साथ ही परम पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद विजय रामचन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा के जीवन पर संकलित पुस्तक का विमोचन संघ के वरिष्ठ अशोक लूनिया, राजेंद्र लूनिया,अमृत जैन, राजेश गांधी, राकेश सकलेचा,विजय मेहता व जीवन पितलिया द्वारा किया गया। इस तीन दिवसीय महोत्सव के सम्पूर्ण लाभार्थी मन्नालाल सकलेचा परिवार का बहुमान भी श्रीसंघ के जयंतीलाल कटारिया, अशोक लूनिया, अमृत जैन द्वारा किया गया।

दोपहर को 2.00 बजे सुबुद्धि महिला मंडल द्वारा पूजन पढ़ाई गई।कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक कटारिया द्वारा किया गया। तीसरे दिन आराधना भवन पोरवालो के वास से भव्य चैत्य परिपाटी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन ने उत्साह से भाग लिया। पूज्य गुरुदेव की तस्वीर सुसज्जित बग्गी में शोभायमान थी। रास्ते में जगह जगह गहुली की गई एवं जय जय कार के नारे लगते रहे।

चैत्य परिपाटी नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मोहन टॉकीज पहुंच कर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। आयोजन को सफल बनाने में राजीव गांधी, लोकेश मेहता, आयुष जैन, दीपक कटारिया, पारस गुगलिया, संजय भंडारी, अरूण धामनोद वाला, राजेश गांधी, जितेन्द्र लूनिया, नरेंद्र घी वाला, मुकेश गांधी, अमृत जैन, योगेंद्र जैन आदि के साथ आराधना भवन सेवा समिति, चंद्रवीर परिवार, आराधना भवन महिला मंडल का सराहनीय सहयोग रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें