Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

घनी आबादी वाले क्षेत्र में खुला सरकारी कार्यालय : रहवासी परेशान, कलेक्टर, आयुक्त व थाने पर दिया आवेदन : Video

Raj Kumar Luniya

Tue, May 20, 2025

जैन कॉलोनी के रहवासियों द्वारा कलेक्टर, निगम आयुक्त और स्टेशन रोड थाने पर आवेदन देकर निवेदन किया गया कि जैन कॉलोनी एक घनी आबादी वाली रहवासी कॉलोनी है मगर इस कॉलोनी में मकान नम्बर 27 श्रीमती मनोरमा गाँधी द्वारा अपने रहवासी घर को व्यवसायीक रूप से किराये पर दे दिया गया है। जिसका संचालन जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।

इस सरकारी कार्यालय जैन कॉलोनी के एंट्री गेट पर कार्नर और मोड़ पर होने के कारण यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। जिससे रहवासी को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

असुरक्षित महसूस कर रहे जैन कॉलोनी के रहवासी

इस जिला स्तर सरकारी कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में पूरे रतलाम जिले की जनता अपने काम के लिए आरही है जिसके कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक घरो के बाहर जाम की स्थिति बन रही है और रहवासी महिला, बच्चे, बुजुर्ग आदि घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लंबी कतार के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन रही हैं और हटने का बोलने पर लोग लड़ाई झगड़ा करने लगते है। जिससे कॉलोनी में कभी भी यहां अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

कार्यालय पर आने वाले कॉलोनी में काफी गंदगी भी फैला रहे है तथा मना करने पर अशोभनीय शब्दो का उपयोग करते है।

रहवासियों द्वारा आवेदन में कलेक्टर महोदय से निवेदन किया गया कि इस सरकारी कार्यालय को आबादी रहवासी वाले क्षेत्र से हटाकर कालोनी वासियों को होने वाली असुविधा, लड़ाई-झगड़े एवं होने वाली अप्रिय घटना से बचाया जाए।

Tags :

निगम_आयुक्त

जन_समस्या

कलेक्टर_रतलाम

सरकारी_कार्यालय

रहवासी_आबादी_श्रेत्र

पुलिस_अधीक्षक_रतलाम

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें