Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: खेलों में मिली सफलता जीवन भर प्रेरणा देती है : सांसद श्री डामोर

admin

Tue, Apr 25, 2023

रतलाम 25 अप्रैल 2023/ खेलों में मिली प्रेरणा और सफलता जीवन भर याद रहती है। खेल अनुशासन भी सिखाते हैं और खेलों के माध्यम से जीवन को समझने का मौका भी मिलता है । आपसी समन्वय और समझबूझ का विकास खेल ही कराते हैं। विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित कर जो सफलता प्राप्त की है उसे याद रखें और जो असफल हुए हैं वे आगे सफल होने के लिए प्रयत्न करें ।

उक्त विचार शिवगढ़ में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के अवसर पर सांसद श्री गुमान सिंह डामोर ने व्यक्त किए। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल ने कहा कि इस अंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है इन्हें आगे आने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण साबित होंगे। श्री विप्लव जैन ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए सफल जीवन जीने के सूत्र बताए। डॉ. विजय चारेल ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र के खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन ऐसे आयोजनों से ही मिलता है। विद्यार्थी इनसे सीखे और आगे बढ़ें। श्री करण सिंह परमार ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सब कुछ सीखने के लिए खुला होता है। खेल मैदान सभी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी चारेल, सांसद प्रतिनिधि श्री बद्रीलाल चौधरी, मनीषा कुमावत, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती लीलाबाई, श्री सुभाष भाभर, श्री प्रभुलाल भाभर, पुष्पा राठोर, श्री मुकेश पाटीदार, श्री मिलिंद पाठक, श्री गोविंदराम, सरपंच श्री शांतिलाल मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत एसडीएम श्री मनीष जैन, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती पारुल जैन, संस्था प्राचार्य श्री जे.के. गुप्ता, जनपद सीईओ श्री गोवर्धन मालवीय, विकास खंड शिक्षा अधिकारी नारायण उपाध्याय, क्रीड़ा अधिकारी अजय सिंह बेस ने किया । संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

विजेता पुरस्कृत - अतिथियों ने खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया । विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट खेल खेलने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया । इससे पूर्व उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलों का शुरुआत करवाई । इस अवसर पर विकासखंड क्षेत्र के समस्त विद्यालय के विद्यार्थी खिलाड़ी , शिक्षकगण , गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें