Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

: रतलाम मेडिकल कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न : विद्यार्थी उपाधि प्राप्त कर खुशी से झूम उठे

admin

Sun, Nov 17, 2024

रतलाम 17 नवंबर 2024/  रतलाम के शासकीय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रथम बैच के 120 विद्यार्थी समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप के हाथों अपनी एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त कर खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, मेडिकल कॉलेज के प्रथम डीन तथा वर्तमान में इंदौर शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, श्री मनोहर पोरवाल, श्री गोविंद काकानी, श्री हेमंत राहोरी, रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा, कॉलेज के प्राध्यापक, विद्यार्थी तथा उनके परिजन मौजूद रहे। इसके पूर्व मंत्री श्री काश्यप ने दीक्षांत समारोह प्रारंभ होने की औपचारिक घोषणा की।

मंत्री श्री काश्यप ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह अपने जीवन में सदैव सेवा का भाव रखें। उन्होंने कहा कि रतलाम मेडिकल कॉलेज ने अल्प समय में एक प्रतिष्ठा और ऊंचाइयां प्राप्त की है जो हमारे लिए गर्व की बात है। यह कॉलेज हमारे अन्चल में एक सौभाग्य है। इसके निर्माण से लेकर अब तक की उपलब्धियां के पीछे एक लंबा समर्पण रहा है। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मेडिकल कॉलेज ने कोरोना काल के दौरान रोगियों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण एवं उपलब्धियां में कॉलेज के प्रथम डीन डॉ. संजय दीक्षित, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, समाजसेवी श्री गोविंद काकानी आदि व्यक्तियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों, उनके परिवार जनों एवं कॉलेज अध्यापकों के साथ-साथ रतलाम नगर एवं मध्य प्रदेश के लिए भी गौरवशाली क्षण है। उन्होंने एमबीबीएस उपाधि प्राप्त करने वाली कॉलेज की प्रथम बैच के विद्यार्थियों को बधाई, शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आपके जीवन के लिए एक माइल स्टोन है। यहां आपके जीवन का निर्माण हुआ है। आप आगे चलकर इस कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।

पद्मश्री डॉ लीला जोशी ने अपने प्रेरक उद्बोधन विद्यार्थियों को भावी जीवन में उन्नति एवं सेवा कार्य के लिए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों, उनके परिजनों, कॉलेज  प्राध्यापको तथा हम सबके लिए गौरवशाली क्षण है। महापौर ने रतलाम मेडिकल कॉलेज के निर्माण और अब तक की उपलब्धियां में कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अपने चिकित्सकीय सेवा काल के दौरान गरीब व्यक्ति और गरीब रोगियों की मदद एवं सेवा के लिए एक विशेष सेवा भाव सदैव जीवन में रखें।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रथम डीन डॉ. संजय दीक्षित ने कॉलेज के निर्माण से लेकर अब तक की उपलब्धियो पर प्रकाश डाला। डॉ. दीक्षित ने कहा कि कॉलेज के प्रथम दीक्षांत समारोह के अवसर पर वे आत्मीय प्रसन्नता से ओत्प्रोत है। उन्होंने प्रथम बैच विद्यार्थियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा ने रतलाम मेडिकल कॉलेज की प्रगति, उपलब्धियां एवं उसमें योगदान देने वाले व्यक्तियों का जिक्र किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें