Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: रंगपंचमी 2025 : गैर जूलुस के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू

admin

Tue, Mar 18, 2025

दिनांक 19.03.2025 को रतलाम जागृति मंच द्वारा रंग पंचमी के दौरान परम्परागत मार्गो से प्रात: 11.00 बजे से दोपहर 04.00 बजे के मध्य गैर निकाली जाती है। गैर मे शामिल लोग रानी जी के मन्दिर धानमण्डी मे एकत्रित होकर गणेश देवरी होते हुए न्यू क्लॉथ मार्केट जमनालाल स्वीट्स की दुकान से महालक्ष्मी जी मन्दिर के सामने होते हुए घांस बाजार चौराहा, चौमुखी पुल, चाँदनीचोक, तोपखाना, हरदेवलाला पिपली से आबकारी चोराहा होते हुए ब्राम्हणो के वास, रानी जी का मन्दिर धान मण्डी, नाहरपुरा चौराहा से डालुमोदी बाजार पहुँचकर गैर का समापन होगा। गैर रंग पंचमी जूलुस के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन प्लॉन तैयार किया गया है।

  • 1. रानी जी के मन्दिर पर जूलुस मे शामिल होने वाली भीड को देखते हुए नाहरपुरा चौराहा से रानी जी के मन्दिर तरफ, शहीद चौक से रानी जी मन्दिर की ओर, हरदेवलाला की पीपली से रानी जी के मन्दिर की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • 2. गैर जूलुस गणेश देवरी पंहुचने के दौरान बजाज खाना से गणेश देवरी की ओर, तोपखाना से गणेश देवरी की ओर, चौमुखी पुल से गणेश देवरी की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • 3. गणेश देवरी से न्यू क्लॉथ मार्केट पंहुचने के दौरान डालुमोदी बाजार से गणेश देवरी की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • 4. जमनालाल स्वीट्स से घांस बाजार चौराहा मे जूलुस प्रवेश के दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहन घांस बाजार चौराहा से प्रतिबंधित रहेंगे।
  • 5. घांस बाजार चौराहा जूलुस पंहुचने के दौरान कलाईगर मार्ग की ओर से, डालुमोदी बाजार से गेलडा स्वीट्स एवं खैराती वास वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • 6. चौमुखी पुल जूलुस प्रवेश के दौरान कसारा बाजार से चौमुखी पुल की ओर आने वाला मार्ग एवं गणेश देवरी से चौमुखी पुल की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • 7. चौमुखी पुल से चाँदनीचौक बजाज खाना की ओर जूलुस प्रवेश के दौरान त्रिपोलिया गेट से चाँदनीचौक एवं बाजना बस स्टेण्ड से चाँदनीचौक की ओर आने वाले मार्ग एवं गौशाला रोड से तोपखाना की ओर एवं गणेश देवरी से तोपखाना की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • 8. बजाज खाना से हरदेवलाला की पीपली की ओर जूलुस प्रवेश के दौरान नीम चौक से बजाज खाना एवं आबकारी चौराहे से हरदेवलाला पीपली की ओर एवं मोमीनपुरा से हरदेवलाला पीपली की ओर के मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • 9. आबकारी चौराहे पर जुलुस पहुचने पर हाट रोट से आबकारी चोराहे पर आने वाले चार पहीया एवं दो पहीया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे एवं बजरंग डेरी ब्राह्म्ण वास से मुख्य मार्ग शहीद चौक की ओर जूलुस प्रवेश के दौरान आबकारी चौराहा से शहीद चौक, सैलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय एवं लोकेन्द्र टॉकीज से शहर सराय की ओर एवं गोविंद पान वाला नाहरपुरा तिराहा से अण्डा गली एवं धानमण्डी की ओर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • 10. रानी जी मंदिर जुलुस पहुचने पर शहिद चौक से रानी जी मदिर, हरदेवलाला पीपली से रानी जी मदिर एवं गणेश देवरी से रानी जी मंदिर, नाहरपुरा से रानी जी मंदिर आने वाले दो पहीया, चार पहीया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • 11. रानी जी के मन्दिर से नाहरपुरा जूलुस प्रवेश के दौरान गणेश देवरी से धानमण्डी की ओर, हरदेवलाला पीपली की ओर से धानमण्डी की ओर एवं डालुमोदी बाजार से नाहरपुरा की ओर एवं गोविंद पान वाला नाहरपुरा तिराहे से नाहरपुरा चौराहे की ओर मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • 12. नाहरपुरा से डालूमोदी बाजार की ओर जूलुस प्रवेश के दौरान नाहरपुरा तिराहा से नाहरपुरा चौराहा की ओर, श्रीमालिवास से नाहरपुरा की ओर, घास बाजार से डालूमोदी बाजार की ओर, गणेश देवरी से डालूमोदी बाजार की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

गैर जूलुस के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर, असुविधा से बचे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें