Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: मोहर्रम पर्व रुट डायवर्सन प्लॉन : पुलिस की अपील मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर असुविधा से बचे

admin

Tue, Jul 16, 2024

दिनांक 17.07.2024 को मोहर्रम पर्व परम्प मुस्लिम धर्मावलंबियो द्वारा मोहर्रम के अंतर्गत दिनांक 17.07.2024 को मोहर्रम पर्व परम्परागत रुप से मनाया जावेगा। मोहर्रम पर ताजिये व अखाडे 17.07.2024 की रात्रि में अपने स्थान से उठकर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर शहर सराय, रानी जी का मंदिर, नाहरपुरा चौराहा, गोविन्द पान वाला, आरोग्यम हॉस्पिटल, नगर निगम, हाथीखाना, मोचीपुरा, हाकिमवाडा, चार चक्की चौराहा, उंकाला रोड, बडा गणपति मंदिर, होते हुए पंचपीर बाबा की दरगाह पहुंचेंगे। मोहर्रम पर ताजिये व अखाडे निकलने के के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन प्लॉन तैयार किया गया है, डायवर्सन प्लान दिनांक 17.07.24 को शाम 06 बजे से लागू होगा :

  1. शहर सराय से अण्डागली, नाहरपुरा तिराहा की ओर आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो शहर सराय से धानमंडी व आबकारी चौराहा से लोहार रोड की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।
  2. आरोग्यम हास्पिटल के पास हनुमान मंदिर से नाहरपुरा तिराहा, अण्डागली, डालूमोदी बाजार की ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो लोकेन्द्र टाकीज होते हुए शहर सराय की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।
  3. घास बाजार से डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो चौमुखीपुल से चाँदनी चौक की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।
  4. गोशाला रोड से सुभाष नगर तिराहा कि ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन शिवगढ रोड होते हुए वन विभाग नाके से डोंगरे नगर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।
  5. वन विभाग नाके से बाजना बस स्टेण्ड की ओर आने वाले भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त भारी वाहन डोंगरे नगर से बिरियाखेडी, राममंदिर की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।
  6. सैलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय की ओर जाने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
  7. दो बत्ती से नगर नीगम, महलवाडा, काँलेज रोड, की ओर जाने वाले चार पहिया व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, का उपयोग करेंगे।
  8. संत रविदास चौक, से अशोक नगर, फूल मंडी, चार चक्की की ओर जाने वाले चार पहिया व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन त्रिपोलियागेट,अमृतसागर रोड एवं करमदी रोड का आने जाने का उपयोग करेंगे।
  9. ऑफिसर कॉलोनी, जमातखाना से हकिमवाड़ा की ओर आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।

👉 नोव्हीकल जोन

  1. सहर सराय से नाहरपुरा तिराहा तक, शहर सराय से अण्डागली नाहरपुरा तिराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
  2. आबकारी चौराहा से हाट रोड, सुभाष नगर तिराहे तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
  3. सैलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय की ओर तिराहे तक नो व्हीकल जोन रहेगा। तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, शास्त्री नगर रोड का उपयोग करेंगे।
  4. दो बत्ती से नगर निगम, महलवाडा, काँलेज रोड, तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
  5. थावरिया बाजार से सुरजपौर, मोचीपुरा, महलवाडा, तरफ नो व्हीकल जोन रहेगा।

मोहर्रम पर ताजिये एवं अखाडे निकलने के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर, असुविधा से बचे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें