Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: महापौर पटेल ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण : अनुपस्थित 79 सफाई मित्रों का एक दिवस का वेतन काटा

admin

Thu, Dec 5, 2024

रतलाम 4 दिसम्बर। रतलाम नगर की सफाई व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाये जाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा सत्त निरीक्षण किया जाकर संबंधितों को निर्देशित किया कि जहां पर भी कचरा एवं गंदगी पाई गई तो संबंधितों के विरूद्ध निलंबन/सेवा से पृथक कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में बिना सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित 79 सफाई मित्रों का एक दिवस का वेतन काटा जाकर कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया।

कारण बताओ सूचना-पत्र जारी

महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा किये जा रहे सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के परिणाम दिखाई देने लगे है जिसके तहत अमृत सागर तालाब के आसपास व अन्य वार्डो में कचरा एवं गंदगी पाये जाने पर दिये गये निर्देशों के तहत सफाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। निरीक्षण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि रतलाम नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जायेगी। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन/सेवा से बर्खास्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

महापौर प्रहलाद पटेल ने निरीक्षण के दौरान नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घर व दुकानों से निकलने वाले कचरे यहां-वंहा ना डालते हुए गीले एवं सूखे कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डाले। उन्होने कहा कि स्वच्छता हेतु नगर निगम तो अपना कार्य कर ही रही नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे भी स्वच्छता में अपना अमूल्य योगदान देवें।

79 सफाई मित्रों का काटा वेतन

निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित सफाई मित्र मोहन-मांगीलाल, जितेन्द्र-छोटेलाल, जितेन्द्र-बलराम, सुनील-मुन्नालाल, रामकन्या-अर्जून, गिरीश-ओमप्रकाश, राजेश-गेंदालाल, अंशुल-दिनेश, विशाल-प्रहलाद, पप्पू-कचरूलाल, मनोरमाबाई, इन्द्राबाई-दिनेश, रोहित-पवन, विनय-किरण, राधेश्याम-रामदयाल, आशाबाई-राकेश, हेमलता-सुरेश, गंगा-जमनेश, मनीष-श्यामलाल, प्रदीप-विजय, कान्हा-आनन्द, लीला-ओम, इन्द्रा-पुनमचन्द्र, सुभाष-गोवर्धन, कमल-सुदेश, लक्ष्मी-सुरेश, महेश-पंचम, सरजूबाई, राकेश-रामप्रसाद, उषाबाई-अशोक, फुलचन्द्र, राजेन्द्र, संगीता-रमेश, संतोष-जवरचन्द, रेखाबाई-ओम, बाबुलाल-पुनम, पूर्णिमाबाई, पवन-किन्नु, विमलाबाई-बंशी, मुंशीबाई-ईश्वर, लोकेश-दिनेश, कन्हैया-कमल, कमल-सरदार, रूकमा-देवकरण, रानी-राजेश, शंकर-अशोक, रवि-प्रकाश, सावन-जगदीश, लता-विनोद, सन्नी-राकेश, कृष्णा-रतन, कमल-सुरेश, नर्मदा-हरेश, बंशीलाल-भेरू, रेखा-जगदीश, दुर्गा-संजय, दीपक-राजकुमार, राजा-कैलाश, विजय-मिठ्ठू, संजय-बच्चु, आशीष-राजेश, विजय-राजाराम, शिव-अशोक, श्यामाबाई-अशोक, मनीष-विजय, रवि-शंकर, विजय-किन्नु, सुनील-हीरालाल, रेखाबाई-राजेन्द्र, अनिता-विजय, सुनिता-सुरेश, सुनिता-दिलीप, संतोष-प्रभुदयाल, लीलाबाई-जवरचन्द्र, गीता-बाबुलाल, राजा-बाबुलाल, मनीष-दुलीचन्द्र, कांता-सुरेश व सरवन प्रकाश इस तरह 79 कर्मचारी बिना सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिवस का वेतन काटा जाकर सेवा से बर्खास्त/निलबंन का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, उपायुक्त करूणेश दण्डोतिया, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह व झोन प्रभारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें