Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

सड़को का निर्माण : महापौर ने किया वार्ड 46 में 30 लाख के विकास कार्यो का भूमि पूजन

Raj Kumar Luniya

Tue, May 13, 2025

रतलाम 12 मई । वार्ड क्रमांक 46 में 30 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद कमद्धीन कचवाय, पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि निगम परिषद द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य करवाये जा रहे है जिसके तहत वार्ड क्रमांक 46 स्थित राम भवन की गली में 3.40, कुम्हारो का वास में 6.60, वेदव्यास कॉलोनी में 7.40 व बरगुंडो के वास में 13.00 लाख इस तरह कुल 30.40 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जायेगा।

उन्होने कहा कि नगर निगम परिषद जनता की मंशानुरूप विकास कार्य करवा रही है नागरिको का भी दायित्व है कि रतलाम नगर को स्वच्छ सुन्दर बनाने हेतु अपने घरो व दुकानों से निकलने वाले कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डाले।

इस अवसर पर महेन्द्र कटारिया, अठानाजी, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, पार्षद नासिर कुरेशी, सलीम बागवान, वहीद शैरानी, पूर्व पार्षद राकेश झालानी, रजनीकान्त व्यास, राजीव रावत के अलावा लक्ष्मीनारायण काका, सुजीत उपाध्याय, गणेश यादव, दिलीप टांक, प्रदीप राठौर, बसंत पंड्या सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

Tags :

नगर_निगम_रतलाम

महापौर_रतलाम

MUNCIPAL_CORPORATION_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें