Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: शासकीय माणकचौक विद्यालय द्वारा रैली निकाल कर दीया गया नशा मुक्ति का संदेश

admin

Wed, Oct 9, 2024

रतलाम 09 अक्टूबर 2024/ रतलाम जिले में नशा मुक्ति अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के दौरान श्रीमती संध्या शर्मा उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग, समाजसेवी श्री अशोक अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग की मीडिया अधिकारी श्री आशीष चौरसिया, सेवानिवृत शिक्षक श्री अशोक मेहता, श्री दिलीप, जिला जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, प्रभारी प्राचार्य एवं अन्य स्कूली शिक्षक हायर सेकंडरी विद्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने छाजेड़ प्रिंटर के श्री अनुज छाजेड़ द्वारा प्रदान की गई 500 कॉपियां विद्यार्थियों को प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती संध्या शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। श्री अशोक अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संकल्प कराया और तंबाकू के खतरों के प्रति जानकारी दी । कार्यक्रम में श्री आशीष चौरसिया ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में  बताया।

कोटपा अधिनियम की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर के आसपास 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद का विक्रय प्रतिबंधित है । उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद का क्रय एवं विक्रय करने की स्थिति में 200 रुपए तक का जुर्माना किया जाना प्रावधानित है।

इस अवसर पर नशा मुक्ति एवं तंबाकू के खतरों के प्रति बचाव हेतु पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही माणकचौक क्षेत्र में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान विद्यार्थी कैंसर के तीन यार सिगरेट बीड़ी और सिगार के नारे लगा रहे थे। संचालन श्री यादव ने किया तथा कार्यक्रम में रैली के दौरान माणक चौक थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गडरिया व अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें