Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: बरबड़ हनुमान मेले का 8 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ, आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

admin

Mon, Apr 7, 2025

रतलाम 7 अप्रैल । बरबड़ मेला परिसर में 8 से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 5 दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले का भव्य शुभारंभ आज 8 अप्रैल मंगलवार को सांय 5 बजे बरबड़ हनुमान मंदिर पर सांय 5ः00 बजे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप व सांसद, रतलाम-झाबुआ श्रीमती अनिता-नागरसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य, महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा के विशेष आतिथ्य, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा-पवन सोमानी व पार्षदगणों की उपस्थिति में विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया जायेगा।

सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास ने मेले में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 8 अप्रैल मंगलवार को सांयकाल 7ः30 बजे से जीतू धोरा द्वारा खाटू श्याम की भजन संध्या, 9 अप्रैल बुधवार को आकृति मिश्रा की भव्य भजन संध्या, 10 अप्रैल गुरूवार को निषेध सोनी का लाफ्टर शो व आर्केस्ट्रा, 11 अप्रैल शुक्रवार को प्रीति पुरोहित की सिंगिंग नाईट तथा मेले के अंतिम दिन 12 अप्रैल शनिवार को हनुमान जयंती पर हनुमान जन्मोत्सव नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया है।

महापौर माननीय प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा-पवन सोमानी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, श्रीमती प्रीति-संजय कसेरा, श्रीमती कविता-सुनील महावर, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा-पवन सोमानी, श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी, श्रीमती अनिता-वसावा, श्रीमती भावना-हितेश पैमाल, श्रीमती उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि मेला शुभारंभ एवं बरबड़ मेले मे प्रतिदिन रात्रि में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनावें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें