Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: कलेक्टर एवं एसपी ने मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय में सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

admin

Fri, Aug 30, 2024

रतलाम 30 अगस्त 2024/माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार सभी अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कलेक्टर राजेश बाथम तथा पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज तथा जिला चिकित्सालय पहुंचे, अपर कलेक्टर श्री आर एस मंडलोई भी साथ थे।

मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कलेक्टर श्री बाथम ने गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल मैं कार्य करने वाले समस्त स्टाफ के बारे में जानकारी प्राप्त की। मौजूद कॉलेज डीन डॉ अनीता मुथा को निर्देशित किया कि गर्ल्स हॉस्टल मैं संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। समस्त कार्यरत स्टाफ में केवल महिलाएं हो, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी, मेस में कार्य करने वाले कर्मचारी सभी महिलाएं ही हो। हॉस्टल में सीसीटीवी की पुख्ता व्यवस्था रखी जाए। गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा से संबंधित समस्त मोबाइल नंबर तथा दूरभाष नंबर जैसे कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीएसपी, थाना प्रभारी आदि के नंबर चस्पा किये जाए।

कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा कॉलेज की बाउंड्री वॉल का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया गया कि बंजली की साइड वाली बाउंड्री वॉल की ऊंचाई सुरक्षा की दृष्टि से कम है। इसकी ऊंचाई में वृद्धि की जाए। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए गेट पर द्विस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। फीमेल वार्ड में सफाई तथा सुरक्षा के लिए महिला कर्मचारियों की ही तैनाती के निर्देश दिए।

कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद चंदेलकर, सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर से चर्चा कर जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में चिकित्सकों की सुरक्षा के साथ-साथ आम जन की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए, इसके लिए नजदीकी पुलिस थाने का नंबर तथा चिकित्सकों के संबंध में सुरक्षा हेतु कानूनी प्रावधान आदि की जानकारी चस्पा की जाए, हिंसा निरोधक समिति का गठन किया जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर में भीड़ नियंत्रण तथा आउटसोर्स एजेंसी के सुरक्षाकर्मियों के पुलिस वेरीफिकेशन के लिए निर्देशित किया। फीमेल वार्ड में महिला सुरक्षा कर्मी एवं महिला सफाई कर्मियों को नियोजित करने तथा आवश्यकता अनुसार सफाई तथा सुरक्षा कर्मियों की वृद्धि हेतु राज्य स्तर पर मांग पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

जिला चिकित्सालय में भ्रमण के दौरान अनावश्यक आवाजाही मार्गो को बंद करने, बाउंड्री वाल को व्यवस्थित करने के संबंध में निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल परिसर के सभी अधिकारी कर्मचारी अपना आभा आईडी आवश्यक रूप से लगावे। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट दुर्घटना में पीड़ित व्यक्तियों के स्वास्थ्य के बारे में सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर से जानकारी प्राप्त की। सिविल सर्जन ने बताया कि जिला चिकित्सालय परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि वितरण केंद्र का शुभारंभ 17 सितंबर को किया जाना है। कलेक्टर ने इस संबंध में स्थान चिन्हित कर रेडक्रॉस के माध्यम से जन औषधि वितरण केंद्र की स्थापना किए जाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जन औषधि वितरण केंद्र पर आम जन को जेनेरिक आधारित दवाइयां न्यूनतम दर पर मिल सकेंगी। इस दौरान आर एम ओ डॉ अभिषेक अरोरा, डॉ रवि दिवेकर आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें