Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

: रतलाम प्रेस क्लब के खिलाफ लगा वाद किया खारिज, निर्वाचन रोकने और सदस्यता समाप्ति को दी थी चुनौती

admin

Wed, Dec 4, 2024

रतलाम। रतलाम प्रेस क्लब के लिए बुधवार का दिन एतिहासिक रहा। रतलाम प्रेस क्लब के निर्वाचन शून्य घोषित करने तथा अनियमितताओं के संबंध में लगाए गए एक केस में न्यायालय ने आदेश सुनाया। न्यायालय ने रतलाम प्रेस क्लब के खिलाफ लगाए गए आरोपो को लेकर लगाया गया वाद खारिज कर दिया। न्यायालय द्वारा केस लगाने वाले को ही फटकार लगाते हुए कहा कि अगर दोबारा इस तरह का केस लगाया गया तो उसे दूसरे पक्ष को हुई मानसिक क्षति के लिए राशि भी अदा करनी होगी।  

रतलाम प्रेस क्लब सचिव यश शर्मा ने बताया कि करीब 2 साल पहले रतलाम प्रेस क्लब के तत्कालीन अध्यक्ष राजेश जैन एवं सचिव मुकेशपुरी गोस्वामी तथा कार्यकारिणी के विरुद्ध रितेश मेहता द्वारा वाद दायर किया गया था। मेहता ने रतलाम प्रेस की पूर्व कार्यकारिणी में अध्यक्ष, सचिव द्वारा मनमानी सदस्यता करने, उसकी सदस्यता बर्खास्त करने के खिलाफ याचिका लगाते हुए आर्थिक अनियमितताओं के आरोप भी लगाए थे। कई आरोप लगाने के साथ ही निर्वाचन रोकने एवं अपनी सदस्यता बहाल करने की कोर्ट से मांग की थी। वादी कोर्ट में लगातार अनुपस्थित रहकर कोई जवाब नही देने पर इस प्रकरण को खारिज कर दिया। केस की पैरवी रतलाम प्रेस क्लब की ओर से अधिवक्ता सांवलिया पाटीदार ने करते हुए प्रेस क्लब का पक्ष रखा।

कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी : तृतीय व्यवहार न्यायाधीश अनुपम तिवारी ने रतलाम प्रेस क्लब के पदाधिकारियो के  खिलाफ सभी आरोपों को तथ्यहीन मानते हुए खारिज कर दिया। अपने आदेश में न्यायालय ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि वादी के आचरण से यह भी प्रतीत होता है कि वह कार्यवाही को जारी रखने के इच्छुक नहीं है। मामला लंबे समय से एक ही चरण पर है। निष्क्रियता अतंहीन अवसर नहीं हो सकती। मामला गैर अनुपालन और चूक में खारिज किया जाता है। यदि वादी इसी कारण दोबारा याचिका लगाता है या नया केस दायर करता है तो वह प्रतिवादी यानि रतलाम प्रेस क्लब को क्षतिपूर्ति भी देगा।

निशुल्क पैरवी करने वाले एडवोकेट पाटीदार का किया स्वागत :
प्रेस क्लब को न्यायालय में विजय दिलवाने पर अधिवक्ता सांवलिया पाटीदार का स्वागत भी किया गया। बुधवार दोपहर को प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव यश शर्मा, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, कोषाध्यक्ष राजेंद्र केलवा, कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखकर सोलंकी, वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र जोशी, सौरभ कोठारी, किशोर जोशी दत्ता, नीरज शुक्ला, सुधीर टांक, अदिति मिश्रा, समीर खान, दिग्विजयसिंह सेंगर, साजिद खान, नवीन टांक, अर्पित चौबे, राज उपाध्याय आदि ने बधाई दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें