Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा निर्मित होने वाले विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन

admin

Wed, Feb 26, 2025

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा निर्मित होने वाले विरूपाक्ष महादेव मंदिर, बिलपांक के मुख्य प्रवेश द्वार का भूमिपूजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हुआ। प्रवेश द्वार का निर्माण करीब 35 लाख की लागत से होगा। श्री काश्यप ने कथावाचक जया किशोरी जी के श्रीमुख से आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में संकल्प लिया था। भूमिपूजन समारोह में अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी श्री देवस्वरूपानंदजी एवं घटवास के नीलकंठ धाम के संस्कार ऋषि श्री दिनेश व्यासजी का सानिध्य प्राप्त हुआ। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल अतिथि रहे व बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

स्वामी श्री देवस्वरूपानंदजी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्यद्वार के निर्माण का बहुत अच्छा कार्य कर रहे है। वे धर्म से जुड़े कार्य समय-समय पर करते रहते है। यह कार्य वे स्वयं के फाउंडेशन के माध्यम से कराते है। इसके लिए वे साधुवात के पात्र है। संस्कार ऋषि श्री दिनेश व्यास ने कहा कि जब तक जीवन में विनम्रता और सादगी नहीं होती है, सेवा का भाव नहीं होता तब तक राष्ट्र बड़ा नहीं हो सकता है। भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे ने कहा कि जो संकल्प लेकर काम करते हैं तो उसका परिणाम मिलता है और संकल्प शक्ति की जो भूमिका है, उसमें अगर मैं काश्यप जी का नाम लूं तो राजनीति से परे हटकर समाज के लिए निरंतर काम करने के लिए, धर्म और संस्कृति के लिए निरंतर परिश्रम करने का जो भाव है, वह ऐसे व्यक्तित्व में होता है। रतलाम जिले में वह ताकत है, वह सामर्थ्य है कि भगवान विरुपाक्ष का यह स्थान देश में पहचाना जाएगा।

ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से बिलपांक को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने और इसकी राशि स्वीकृत कराने का आग्रह किया। उन्होने सिंहस्थ महाकुंभ से पूर्व यह पुनीत कार्य को जल्द से जल्द कराने की आवश्यकता जताते हुए विकास के कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भव्य द्वार का भूमि पूजन करवाकर पुनीत कार्य किया हैं। धर्म के प्रति उनकी निष्ठा और समपर्ण अनुकरणीय है। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री काश्यप जी के संकल्प से आज इस पुनीत कार्य की शुरुआत की है, जो जल्द ही पूर्ण होगा।

विरुपाक्ष महादेव मंदिर कॉरिडोर बनाने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। क्षेत्र के अशोक पाटीदार ने इस मौके पर श्री काश्यप द्वारा विशेष निवेश क्षेत्र का विकास करने के कार्य को अभिनव बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए ढाई करोड से अधिक रुपए के प्लांट शुरू कराए थे। उनके द्वारा कुपोषण मुक्ति का पुनीत कार्य किया जा रहा है और शिक्षा एवं खेल को प्रोत्साहित करने में वे कोई कसर नहीं छोड़ते है। धर्म के क्षेत्र में उनकी सक्रियता हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें