सीएम डॉ यादव का एक दिवसीय प्रवास : आज इंदौर से उड़ान भरकर चार जिलों में करेंगे दौरा
Raj Kumar Luniya
Fri, Sep 12, 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 सितम्बर को इंदौर, झाबुआ, रतलाम एवं मंदसौर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक एवं स्थानीय कार्यक्रमों को लेकर रहेगा।
कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12:50 बजे इंदौर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 1:20 बजे झाबुआ जिले के पेटलावद स्थित हेलिपैड पर पहुंचेंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे 2:40 बजे पेटलावद से रतलाम जिले के सैलाना के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री 3:05 बजे सैलाना पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 3:45 बजे वे सैलाना से मंदसौर जिले के गांधी सागर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री 4:10 बजे गांधी सागर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 5:10 बजे गांधी सागर से रवाना होकर मुख्यमंत्री 5:30 बजे मंदसौर एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे और वहां से शाम 5:35 बजे विमान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। अंततः वे शाम 6:20 बजे भोपाल स्थित स्टेट हेंगर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था और स्वागत की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन को सौंपी गई है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन