Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

: विधायक कमलेश्वर डोडियार : पैसा कानून का उल्लंघन, अब शराब दुकान खुलते ही होगा उग्र आंदोलन : Video

admin

Sat, Apr 12, 2025

बाजना के कुंदनपुर में शराब दुकान नहीं खुलने देंगे - विधायक कमलेश्वर डोडियार : सैलाना के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने जिला कलेक्टर रतलाम को पत्र लिखकर अनुसूचित क्षेत्र के बाजना के कुंदनपुर गांव में शराब दुकान निरस्त करने की माँग की। डोडियार ने अपने पत्र में बताया कि जिले का 221, सैलाना विधानसभा क्षेत्र पूर्णतया अनुसूचित क्षेत्र हैं। जहां भारत के संविधान के अनुच्छेद 13 (3) (क) सह संविधान की पांचवी अनुसूची के प्रावधान लागू है। मेरी विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य इलाका है। जहां भील जनजाति शराब माफियाओं, भू-माफियाओं ब्याजखोरो आदि की वजह से अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे है।

वही आदिवासियों की सुरक्षा और संस्कृति के संरक्षण के लिए संवैधानिक प्रावधानों को लागू करने के क्रम में सन 1996 में भारत सरकार ने पेसा कानून पारित होने के बाद लागू किया है। साथ ही मध्य प्रदेश में सन 2022 में राज्य सरकार ने प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र में पैसा कानून लागू करने के लिए ऐसा नियम 2022 बनाये है। जिसमें गांव के विकास और गांव की समस्या का समाधान करने संबंधित फैसले ग्राम सभा के माध्यम से लिए जाते हैं।

कलेक्टर श्री राजेश बाथम को लिखा पत्र

पत्र में अवगत कराया कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र के पुलिस थाना बजाना के अंतर्गत ग्राम कुंदनपुर में शराब का व्यापार करने वाली कंपनी/फर्म अर्थात लक्ष्मी ट्रेडर्स के साझेदारों ने अवैध रूप से शराब की दुकान खोल दी हैं। जबकि कुंदनपुर में किसी भी प्रकार की शराब दुकान खोलने के लिए ग्रामसभा ने सहमति या अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया है। वहीं ग्राम सभा के आमजनों के द्वारा दिनांक 20.03.2025 को और दिनांक 04.04.2025 को तहसील कार्यालय बाजना एवं सहायक आबकारी आयुक्त रतलाम के समक्ष शराब दुकान खोलने के विरुद्ध लिखित रूप से आपत्ति दर्ज कराई हैं।

डोडियार ने बताया कि मेरी विधानसभा क्षेत्र में शराब से लगातार हत्याएं दुर्घटनाएं में मौत महिलाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार जैसे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। क्योंकि कि संवैधानिक कानून अर्थात पेसा एक्ट का उल्लंघन प्रशासन के संरक्षण में हो रहा है इसलिए तत्काल कुंदनपुर में शराब दुकान खोलने संबंधित प्रक्रिया को निरस्त करे। अन्यथा मेरी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं में भयंकर आक्रोश व्याप्त है जो कभी भी उग्र आंदोलन में तब्दील हो सकता हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को लिखा पत्र

सरवन और शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गावों में मोटर साइकल पर इस प्रकार रोज अवैध दारू की बिक्री घर घर हो रही है। एसपी को की 8 शराब दुकानों से बिना नंबर प्लेट की 80 मोटरसाइकिलों पर अवैध शराब का परिवहन की शिकायत : सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कार्यालयीन पत्र क्रमांक 103/अपच/2025 दिनांक 06.04.2025 का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम को पत्र लिखकर बिना नंबर प्लेट वाली मोटर साइकिलों से अवैद्य शराब बिक्री की शिकायत की।

विधायक ने पत्र में बताया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र 221 सैलानी के करीब 500 अवैध डायरियों पर शराब दुकान विभिन्न गांव में संचालित हो रही है जिस संबंध में दिनांक- 06.04.2025 को मेरे कार्यालय पत्र क्रमांक 103/अपच/2025 के द्वारा आपको अवगत भी करवा दिया था एवं अवैध शराब बिक्री से लगातार बढ़ रहे गंभीर अपराधों के संबंध में भी अवगत करवाया था। डोडियार ने बताया कि विभिन्न गांवों तक ₹25000 सिक्योरिटी की डायरी पर अवैध रूप से संचालित शराब दुकानों को बिना नंबर प्लेट की करीब 80 मोटरसाइकिलों पर सप्लाई की जा रही है।

मोटरसाइकिलों पर शराब सप्लाई करने के दौरान वाहन चालक मुंह पर कपड़ा बांधकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा अर्थात बहुत तेज गति से चलाते हैं वही आए दिन गांव में सड़क दुर्घटना में लोगों के मृत्यु की खबर आम बात बन गई है। जिससे आम जन मानस में गांव में अवैध शराब बिक्री एवं बहुत तेज रफ्तार के साथ बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलों पर अवैध शराब परिवहन एवं आपूर्ति पर आक्रोश दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। डोडियार ने मांग की कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलों को जप्त कर राजसात की कार्यवाही करते हुए लाइसेंसी शराब दुकान से मोटरसाइकल पर शराब सप्लाई करने के लिए अवैध शराब देने वाले दुकानदारों एवं बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर अवैध शराब गांव-गांव सप्लाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

https://youtu.be/VKeFrrxLhTA?si=vSVyVQdkdKj5cPG6

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें