चालू ट्रांसफार्मर पर युवक को धक्का देने से हुई मृत्यु : आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Raj Kumar Luniya
Tue, Apr 22, 2025
दिनांक 13-14/04/2025 की रात को थाना पिपलौदा अंतर्गत ग्राम पंचेवा स्थित पंवन चक्की पर बने क्वाटर गर्ड से ट्रांसफार्मर पर गिरने से संतोष राठौड़ पिता शोभाराम राठौड निवासी पंचेवा करंट लगने घायल होने पर संतोष को पवन चक्की के कर्मचारियों द्वारा रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया जहाँ से संतोष राठौड़ को इलाज के लिये इंदौर रेफेर किया गया था।
पुलिस द्वारा घटना की जाँच करते घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया कर्मचारियों से बात की गयी एवं परिजनो से संपर्क किया गया। घायल के इंदौर अरविंदो अस्पताल में भर्ती होने पर अरविंदो अस्पताल जाकर घटना में घायल संतोष राठौड़ से पूछताछ की गयी जिसमें संतोष राठौड़ द्वारा बताया गया कि घटना दिनांक की रात को उसके साथी अर्जुन आंजना द्वारा उसे जान बुझकर चालू ट्रासफार्मर पर धक्का दे कर गिरा दिया जिससे करंट लगने पर वह जल गया और घायल हो गया जिस पर थाना पिपलौदा पर दिनांक 19.04.2025 को अपराध क्रमांक 133/25 धारा 118 (2), 109 बीएनएस का आरोपी अर्जुन आंजना निवासी पंचेवा के विरुदध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा पवन चक्की पर नौकरी लगाने की बात को लेकर संतोष से झगड़ा होने पर उसके द्वारा संतोष को ट्रांसफार्मर में धक्का दे दिया गया जिससे संतोष करंट लगने से घायल हो गया। आरोपी अर्जुन आंजना को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। प्रकरण में घायल संतोष राठौड़ इलाज के दौरान निधन होने से प्रकरण में धारा 103 (1) बीएनएस (302 भादवि) का इजाफा किया।
गिरफ्तार आरोपी : अर्जुन सिंह आंजना पिता विजय सिंह आंजना उम्र 33 साल निवासी पंचेवा
सराहनीय कार्य : निरी. प्रकाश गडरिया उनि पंकज राजपूत, प्र. आर. अनिल डोडियार आर. राजेश पटेल, आर. जितेन्द्र माली, आर. अनिल पाटीदार, सै अशोक कुमावत की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
S.P_RATLAM
RATLAM_POLICE
विज्ञापन
विज्ञापन