Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: मुस्तैदी जांचने रात 11 बजे थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक रतलाम : Video

admin

Mon, Jan 6, 2025

हवालात एवं गश्त चेकिंग कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश : किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रतलाम पुलिस की सक्रियता एवं रिस्पॉन्ड टाइम जांचने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार गत रात अचानक थाना स्टेशन रोड पहुंचे। थाने पर थाना प्रभारी से चेक रोल कॉल बजवाया। चेक रोल कॉल पर थाना स्टाफ तुरंत 5 मिनिट में उपस्थित हुए तथा किसी भी आपात स्थिति पर तत्काल रिस्पॉन्ड करने की स्थिति में मिले।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि रॉल कॉल का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि सभी पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति थानों में है अथवा नहीं? अनुपस्थित रहने वाले पुलिस पदाधिकारियों की पहचान होगी । इसके साथ ही यह पता चलेगा कि किसी भी आपात स्थिति पर त्वरित रिस्पॉन्ड करने के लिए पुलिस तैयार है या नहीं ?

विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश : पुलिस अधीक्ष द्वारा थाना प्रभारी श्री स्वराज डाबी को शहर का सबसे मुख्य एवं संवेदनशील थाना होने से विशेष सतर्कता बरतने एवं सक्रियता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को रात्रि गश्त के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर गश्त हेतु रवाना किया।

थाना एवं हवालात का निरीक्षण किया : पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा थाना हवालात चेक किया। हवालात में साफ सफाई रखने, बंदी की खाने पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। हवालात में सुरक्षा के मापदंड देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

गश्त चेकिंग की गई : पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि के दौरान शहर में पुलिस गश्त का निरीक्षण किया गया। पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने, धार्मिक स्थलों, बैंक, एटीएम, चेक करने, रात्रि में बेवजह घूमने वाले लोगों की चेकिंग के निर्देश दिए।

https://youtu.be/7QVPsiuB7EM

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें