: SBI के जवाहरनगर ATM में वृद्ध रिटायर्ड टीचर के साथ हुई धोखाधड़ी
admin
Tue, Oct 3, 2023SBI के जवाहरनगर ATM में वृद्ध रिटायर्ड टीचर के साथ हुई धोखाधड़ी, धोखे से कार्ड बदली कर ट्रांसफर किये 75,000/-रुपये आज दोपहर जवाहर नगर स्थित SBI के ATM में एक धोखेबाज ने वृद्ध रिटायर्ड शिक्षक को अपना निशाना बनाया।
ATM से पैसे नही निकलने पर उस धोखेबाज ने मदद करने के बहाने चुपके से ATM कार्ड बदल दिया और वृद्ध शिक्षक से कहा कि इस ATM से पैसे नही निकल रहे है,और अपनी बातों में उलझा कर उनका कार्ड बदल दिया।
थोड़ी दूर जाने पर शिक्षक को फोन आया कि आपके खाते से 75,000/- रुपये ट्रांसफर हो गए है। वृद्ध शिक्षक तुरंत बैंक गये और घटना की जानकारी देते हुए थाना औद्योगिक क्षेत्र में शिकायती आवेदन देकर अपने साथ हुए धोखाधड़ी की घटना की जानकारी दी।

पुलिस द्वारा आवेदन लिया जाकर घटना की जांच की जा रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन