Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: अब चोरी का माल खरीदने पर आएगी शामत, कबाड़ियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर : खास रिपोर्ट

admin

Fri, Oct 25, 2024

ऐसे होते है चोरों के हौसले बुलंद

चोरी किया हुआ माल अगर कॉपर, एल्युमिनियम या लोहे जैसी धातु का है तो बड़ी आसानी से बिना किसी सवाल के रतलाम के स्क्रैप बाजार व आसपास के कबाड़ियों द्वारा खरीद लिया जाता है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जारहे है। ये कबाड़ी इसे डिस्मेंटल कर के स्क्रैप में बेच देते हैं। इनपर अंकुश लगे तो चोरों को माल समेत पकड़ा जा सकता है। चोरी की गाड़िया तक कटिंग हो कर इन बाजारों में बिक जाती है।

मेटल स्क्रैप की खरीदी और बिक्री पर है 18 % GST

मेटल स्क्रैप की खरीदी और बिक्री पर 18 % Gst है जिसके अनुसार कबाड़ियों द्वारा खरीदी और बिक्री का रिकॉर्ड रखना और Gst भरना जरूरी है पर अधिकतर व्यापारियों के पास नहीं है जीएसटी नंबर नके द्वारा खरीदी बिक्री का इसका कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है और सरकार को राजस्व का भी भारी नुकसान हो रहा है पर Gst विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इसी तरह सोने और चांदी के चोरी के आभूषण भी आसपास के दुकान संचालकों द्वारा सस्ते में खरीद लिए जाते हैं और उन्हें गला दिया जाता है। इन पर अंकुश लगे तो चोरियों पर भी बहुत हद तक अंकुश लग सकता है।

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में चोरी के समान बेचने व खरीदने वालों पर निगरानी रखने व संदिग्धों की तलाशी एवं कबाड़खानों आदि की चेकिंग करने व कबाड़ा व्यवसायियों के साथ बैठक कर समझाइश देने के निर्देश प्रदान किए गए है।

पुलिस द्वारा कबाड़ख़ानो की ली जा रही तलाशी : इसी तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सीएसपी रतलाम श्री अभिलाष भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री वी.डी जोशी के नेतृत्व में थाने की टीम गठित कर थाना क्षेत्र के कबाड़खाना एवं गोदामों की चेकिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा वीरियाखेड़ी में मोहम्मद शकूर, छोटू शाह, मोहम्मद आजाद तथा मोहन नगर में मुबारिक खान, बालाजी टाऊन शिप में सलमान, निशार, अहमद, इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़खाना एवं गोडाउन की चेकिंग की गई।

कबाड़खाना मालिकों को दीए गए दिशा निर्देश

  • किसी भी प्रकार के संदिग्ध या चोरी के समान को नहीं खरीदे
  • समान बेचने वाले लोगों की जानकारी एक रजिस्टर में रिकॉर्ड रखे।
  • समान बेचने वाले का नाम पता आदि का विवरण रजिस्टर में उल्लेखित करेंगे।
  • किसी भी प्रकार के संदिग्ध द्वारा सामान बेचने आने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाने पर देंगे।
  • कबाड़ख़ाने पर काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी थाने पर देना सुनिश्चित करेंगे।

हर सप्ताह पुलिस द्वारा कबाड़ख़ाने की आकस्मिक चेकिंग की जाएगी। यदि कोई भी कबाड़ख़ाने पर चोरी का सामान खरीदने बेचना पाए जाने पर कबाड़ा व्यवसायी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें