Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: माणकचौक पुलिस की सूदखोरी के विरुद्ध कार्यवाही : आरोपी को गिरफ्तार कर ब्लैंक चेक किया बरामद

admin

Fri, Dec 1, 2023

दिनांक 30.11.23 को फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम पहुंचकर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा को की गई शिकायत में बताया की मुझे पैसे की आवश्यकता होने पर वर्ष 2019 में राजेश सोनी नामक व्यक्ति से 20 हजार रुपये लिये थे जिसके बदले आरोपी ने फरियादी से एक हस्ताक्षरीत ब्लेंक चैक लिया था और प्रतिमाह 01 हजार रुपये लेता था। फरियादी ने बताया की उसके द्वारा आरोपी राजेश सोनी को अभी तक 48 हजार रुपये दे चुका हूं, ओर अभी भी आरोपी फरियादी से 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है। दिनांक 26.11.23 को आरोपी द्वारा फरियादी से पुनः पैसे की मांग की गयी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु अधिनस्थ अधिकारियो को निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं सीएसपी रतलाम श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माणक चौक श्री मति प्रीति कटारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपी राजेश सोनी के घर पहुंचकर शिकायत के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर शिकायत सही पाए जाने से आरोपी राजेश सोनी पिता पुनमचंद सोनी नि.दीनदयाल नगर रतलाम के विरुद्ध अपराध क्रमांक 637/23 धारा 384 भादवि. एवं 3/4 म.प्र.ऋणियो का अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से फरियादी द्वारा दिए गए ब्लैंक चेक बरामद किए गए।

जप्त मश्रुका--- फरियादी का एक्सीस बैंक के खाते का एक हस्ताक्षरित ब्लेंक चैक क्रमांक 023790 जप्त किया गया ।

गिरफ्तार आऱोपी- राजेश पिता पुनमचंद सोनी उम्र 54 साल नि.दीनदयाल नगर रतलाम

सरहानीय भूमिकाः- निरीक्षक प्रिती कटारे , सउनि.एस.एस.राठौर , आर.875 रणवीर सिंह भदोरिया , आर.795 संदीप सिंह भदौरिया थाना माणकचौक रतलाम।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें