अधिकारियों द्वारा थानों का औचक निरीक्षण : आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय पैदा करने के दिए दिशा निर्देश
Raj Kumar Luniya
Sun, Apr 20, 2025
पुलिस महानिदेशक DIG महोदय के निर्देशन पर विगत रात्रि में प्रदेश भर में IGP, DIG, SP, ASP, SDOP/CSP द्वारा पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया गया।
इसी संबंध में DIG रतलाम रेंज श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा विगत रात्रि सैलाना थाने का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा थाना नामली, थाना जावरा शहर एवं औद्योगिक क्षेत्र जावरा का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा थाने की व्यवस्थाओं, थाना स्टाफ की उपस्थिति, रोजनामचा, लंबित शिकायतें, हवालात, सीसीटीवी, का निरीक्षण किया गया।

थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं अपराधियों में पुलिस का भय पैदा करने तथा थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
Tags :
S.P_RATLAM
RATLAM_POLICE
DIG_RATLAM
IG_UJJAIN
DGP_M.P
HOME_DEPARTMENT_M.P
विज्ञापन
विज्ञापन