रतलाम शहर : खतरनाक तस्कर इमरान उर्फ सुक्का महाराज को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Raj Kumar Luniya
Thu, Jun 12, 2025
थाना स्टेशन रोड पर दिनांक 03.06.2025 को 4 किलो गांजा के साथ 2 आरोपीगण इम्तियाज खान एवं रविन्द्र पडियार को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में आज थाना स्टेशन रोड पुलिस के द्वारा आरोपी इमरान उर्फ सुक्का महाराज निवासी पुरोहित जी का वास रतलाम को गिरफ्तार किया गया।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी इम्तियाज खान और रविंद्र पडियार के द्वारा सुक्का महाराज को ही अवैध मादक पदार्थ गांजा सप्लाई करने के लिए लाना बताया था, आरोपी इमरान के विरुद्ध लगातार क्षेत्र में आवेदन पदार्थ सप्लाई करने की सूचना प्राप्त हो रही थी।

गिरफ्तार आरोपी : इमरान उर्फ सुक्का महाराज पिता रियासत अलि मुसलमान उम्र 35 वर्ष निवासी पुरोहित जी का वास रतलाम शहर म.प्र
Tags :
S.P_RATLAM
DIG_RATLAM
IG_UJJAIN
DGP_M.P
HOME_DEPARTMENT_M.P
CM_M.P
विज्ञापन
विज्ञापन