Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

सायबर फ्रॉड से सावधान : चार धाम यात्रा के नाम पर भी हो रहा सायबर फ्रॉड

Raj Kumar Luniya

Mon, Apr 21, 2025

सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम सेल रतलाम टीम द्वारा आम लोगो को सायबर ठगी ने नए नए तरीकों के प्रति आम लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से सायबर फ्रॉड के तरीके और उनसे बचने के उपाय के बारे में समय समय पर एडवाइजरी जारी की जा रही है।

आजकल साइबर अपराधी अब चारधाम यात्रियों को शिकार बना रहे हैं। फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए ठगी को अंजाम दे रहे हैं। ठग यात्रियों को अलग-अलग तरीके से स्कैम का शिकार बना रहे हैं। स्कैमर्स श्रद्धालुओं को नकली वेबसाइट, सोशल मीडिया प्रोफाइल और व्हाट्सऐप अकाउंट के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, फर्जी वेबसाइट्स दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं। ऐसे मामलों में केदारनाथ चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर, गेस्ट हाउस, होटल बुकिंग, ऑनलाइन कैब/टैक्सी सर्विस बुकिंग, हॉलिडे पैकेज और धार्मिक टूर को जैसी सेवाएं फर्जी वेबसाइट पर ऑफर करते हैं। यात्री इन सर्विस के लिए पेमेंट करते हैं तो फ्रॉडस्टर्स नकली टिकट बनाकर भेज देते है या फिर उसके बाद फ्रॉडस्टर्स मोबाइल बंद कर लेते है।

फर्जी वेबसाइट या फेक नंबर पर बुकिंग करने से श्रद्धालुओं के यात्रा के दौरान कोई सुविधा नहीं मिलती है। जिस कारण उन्हें यात्रा के दौरान परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। फ्रॉड से बचने ये रखें सावधानियां

  • 1.यदि आप चारधाम यात्रा की योजना बना रहे हैं तो किसी भी सेवा का भुगतान करने से पहले वेबसाइट को सत्यापित जरूर करें।

  • 2. गूगल, व्हाट्सऐप या फेसबुक पर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करके से पहले भी वेरिफिफिकेशन जरूर करें।

  • 3.विश्वसनीय ट्रैवल एजेंसी या सरकार के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही बुकिंग करें।

ऐसे किसी भी धोखाधड़ी के मामले की शिकायत सायबर सेल या नजदीकी पुलिस थाने या नेशनल साइबरक्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर जाकर करें। जरूरत पड़ने पर “1930” पर कॉल भी कर सकते हैं।

Tags :

Cyber_Fraud

Char_dham_Yatra

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें