साइबर अपराध : जैन सोशल ग्रुप संगीनि उमंग द्वारा साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन
Raj Kumar Luniya
Thu, May 15, 2025
रतलाम जैन सोशल ग्रुप संगीनि उमंग द्वारा साइबर अपराध पर जागरूकता के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें साइबर सेल से मयंक व्यास व विपुल भावसार द्वारा संगिनी की सखियों एव आमंत्रित अथितियों को जरूरी विस्तृत जानकारी दी गई। उनके द्वारा साइबर सुरक्षा हेतु दी गई जानकारी इस प्रकार है।

अनजान लिंक को क्लिक नहीं करें
अनजान फोन कॉल से घबराएं नहीं
हमेशा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करे
व्यक्तिगत जानकारी शेयर नही करे
सुरक्षित नेटवर्क का उपयोग करें
सायबर क्राइम का शिकार हो ही तुरन्त 1930 पर संपर्क करे

सायबर सेल टीम का स्वागत संगिनि अध्यक्ष, रेनू लुनिया, रमीला सकलेचा, संगीता कांठेड़, उषा लुणावत, मधु चोपड़ा, सुनीता डांगी, मीना कटारिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठजन विशेष अतिथि व 150 संगिनी सदस्य उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन श्री बिंदु कटारिया व अनिता कोठारी ने किया यह जानकारी ग्रुप की सचिव श्री निर्मला पटवा द्वारा दी गई।
Tags :
साइबर अपराध
जैन सोशियल ग्रुप संगीनि उमंग
साइबर जागरूकता शिविर
विज्ञापन
विज्ञापन