Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : अपराधियों पर लगाएँ अंकुश, जनता से संवाद बढ़ाएँ : एसपी

Raj Kumar Luniya

Sat, Nov 8, 2025

जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा शुक्रवार को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम, रतलाम में जिले के सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (शहर), विवेक कुमार लाल (ग्रामीण), एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर, डीएसपी अजाक अजय सारवान, डीएसपी यातायात आनंद स्वरूप सोनी, उप पुलिस अधीक्षक अनिशा जैन सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के प्रमुख बिंदु

बैठक के दौरान एसपी अमित कुमार ने विगत बैठकों में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की और जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पिछले तीन वर्षों के अपराधों का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। जिन थाना क्षेत्रों में अपराधों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई, वहाँ कारणों की पहचान कर सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान विशेष रूप से निम्न विषयों पर चर्चा की गई :

  • गंभीर संपत्ति संबंधी अपराध, लंबित एवं चिह्नित प्रकरण

  • आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

  • अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के विरुद्ध अभियान

  • गुम/अपहृत नाबालिगों की दस्तयाबी हेतु ऑपरेशन मुस्कान की प्रगति

  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण की स्थिति

बैठक में आगामी अवधि के लिए विस्तृत रणनीति तय की गई और सभी थाना प्रभारियों को विशिष्ट लक्ष्य (टारगेट) प्रदान किए गए।

एसपी अमित कुमार के प्रमुख निर्देश

  • लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाए।

  • चोरी प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी और मशरूका बरामदगी सुनिश्चित की जाए।

  • महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान चलाए जाएँ।

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बच्चों की दस्तयाबी के लिए अभियान चलाया जाए।

  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित व संतोषजनक निराकरण किया जाए।

  • फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान संचालित किया जाए।

  • आदतन अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और सख्त कार्रवाई की जाए।

  • सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना क्षेत्र में नागरिक संवाद कर समस्याओं का समाधान किया जाए।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराधियों पर अंकुश लगाएँ और जनता के साथ संवाद को मजबूत करें।

Tags :

RATLAM_POLICE

SP_Ratlam

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें