बंजली-सेजायता बायपास पर संदिग्ध अवस्था में पाया गया पुलिस वाहन : फोटो एवं लोकेशन के आधार पर एसपी द्वारा की गई कार्यवाही
Raj Kumar Luniya
Sun, Jun 22, 2025
DSP (यातायात) जिला रतलाम को आबंटित शासकीय वाहन कमांक एमपी 03-JDA- 0551 दिनांक 18.06.2025 को लेकर सैनिक (चालक) 166 सलामत खान एवं आरक्षक 1045 शिव कुमार बंजली-सेजायता बायपास पर संदिग्ध अवस्था में खड़े होना पाये गए।
फोटो और लोकेशन के आधार पर हुई कार्यवाही : बंजली-सेजावता बायपास पर उपरोक्त वाहन लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़े होना पाये जाने पर एसपी द्वारा 19/6/2025 को आरक्षक 1045 शिव कुमार कार्यरत DSP यातायात कार्यालय रतलाम के विरुद्ध लाईन अटैच की कार्यवाही की गई व सैनिक 166 सलमान खान पर कार्यवाही हेतु तत्काल DSP यातायात कार्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया व।होम गार्ड कमांडेंड को फोटो और लोकेशन भेजते हुए आगे की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
Tags :
S.P_RATLAM
RATLAM_POLICE
विज्ञापन
विज्ञापन