Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: अवैध रुप से बडे पैमाने पर सट्टा टेबल संचालित करने वालो के विरुद्द कार्यवाही 10,50,000 रु का मिला हिसाब

admin

Sat, Sep 2, 2023

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा तथा एसडीओपी सैलाना श्री ईडला मौर्य के निर्देशन मे ग्राम धामनोद आरोपी विष्णु परिवार के मकान मे अवैध रुप से संचालित सट्टा करने वालो को गिरफ्तार करने व भारी मात्रा मे सट्टा उपकरण मोबाईल एंव सट्टा अंक लिखे रजिस्टर व नगदी पकडने मे सफलता मिली है ।

दिनांक-31.8.23 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विष्णु पिता बद्रीलाल परिहार निवासी धामनोद का अपने घर पर बडे पैमाने पर सट्टा टेबल संचालित कर रुपये पैसे लेकर सट्टा अंक लिखकर एंव मोबाईल पर सट्टा अंक उतरवाकर हारजीत पर अवैध लाभ कमा रहे थे जो धरपकड के लिये दो अलग अलग टीम बनाकर एंव सर्च वारंट प्राप्त कर आरोपी को पकडने हेतु उसके निवास पर दबिश दी गयी व उसको पकडा जिसके कब्जे दो मोबाईल फोन,एक संट्टा अंक लिखा रजिस्टर व 7350/- नगदी मिले । सट्टा अंक लिखे रजिस्टर ( बहिखाता ) को देखते कुल 10,50,000 (दस लाख पचास हजार) रुपये का हिसाब मिला ।

आरोपी विष्णु से एमआई फोन का लॉक खुलवाकर दोनो मोबाईल को चैक करते सट्टा अक की वाटसअप चैटिंग एँव काँल रिकार्डिंग होना पायी गयी । आरोपी विष्णु द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा 500 रुपये रोज पर बाबु पिता बालचंद बागरी , राधेश्याम पिता भेरुलाल खराडी निवासी धामनोद को घुम घुम कर सट्टा अंक लिखकर लोगो से रुपये लेकर मुझे मोबाईल पर सट्टा अंक उतरवाते है । युसुफ दानिस रतलाम , विनित गेहलोत सैलाना, मुकेश कसेरा सैलाना व इकबाल निवासी सैलाना भी अपने मोबाईलो से सट्टा उतारते है । अशोक कटारिया निवासी आईटीआई के पास रतलाम ने सट्टा टेबल संचालित करने व सट्टा उतरवाने हेतु धामनोद मे बिठाया बताया । आरोपियो के उक्त विरुद्द अपराध क्रं.269/2023 धारा 4 क सट्टा एक्ट का अपराध कायम किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी-
1- विष्णु पिता बद्रीलाल परिहार जाति नाई उम्र-42 निवासी धामनोद
2- विनित पिता प्रितमसिह गेहलोत उम्र 35 साल निवासी राजवाडा चौक धामनोद
3- इकबाल शाह पिता शाबिर शाह मुस.उम्र -69 साल निवासी कालिका माता रोड सैलाना
4- बाबु पिता बालचंद जाति बागरी उम्र- 37 साल निवासी बागरी मोहल्ला धामनोद
5- राधेश्याम पिता भेरुलाल खराडी उम्र-62 साल निवासी धामनोद

फरार आरोपी- 1- मुकेश पिता मांगीलाल कसेरा निवासी सैलाना
2- युसुफ खांन निवासी रतलाम
3- अशोक कटारिया निवासी आईटीआई के पास रतलाम

जप्त सामग्री- 1-एक सट्टा अंक लिखा रजिस्टर, 2- एक एमआई कम्पनी का स्मार्ट फोन, 3-एक लावा कम्पनी का की-पेड मोबाईल, 4-नगदी- 7350/- रुपये

आपराधिक रिकार्ड : आरोपी विनित पिता प्रितमसिह गेहलोत के विरुद्द अप.क्रं.102/2019 धारा 323,294,506,34 भादवि
आरोपी –मुकेश पिता मांगीलाल कसेरा के विरुद्द अप.क्र. 269/2008 धारा- 13 जुआँ एक्ट ,अप.क्रं. 278/2020 धारा 4 क सट्टा एक्ट
सराहनीय भूमिका आरोपीयो को पकड़ने व मश्रुका बरामद करने मे थाना प्रभारी कार्य.निरी.मो.अय्युब खांन,उनि. आर.पी.सारस्वत, उनि.लिलियन मालवीय, प्र.आऱ. 151 हेमंत जाट, आर. सतीश परमार, सैनिक धर्मेन्द्र जाट की महती भुमिका रही ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें