Breaking News
10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video |

: उद्योगपतियों के लिए अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट में व्यापारिक संभावनाये तलाशने हेतु वेबिनर आयोजित

admin

Sun, May 28, 2023

कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया अटलांटा अमेरिका डॉ स्वाति कुलकर्णी, एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ,सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक चैतन्य काश्यप एवं अमेरिका व मालवा क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों ने अपने विचार रखें।

इंडो अमेरिकन बिजनेस चेंबर ऑफ एसएमई मप्र चैप्टर के व्यापार विस्तार के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उद्योगपति वरुण पोरवाल द्वारा मालवा प्रांत एवं अमेरिका के उद्योगपतियों के बीच एक वेबीनार आयोजित किया गया जिसमें मालवा प्रांत के उद्योगपतियों को अमेरिका में व्यापारिक संभावनाएं तलाशने एवं अमेरिका के साथ व्यापार विस्तार करने का अवसर प्रदान किया गया l स्वागत भाषण उद्योगपति वरुण पोरवाल द्वारा दिया गया l पोरवाल ने संस्था के माध्यम से मालवा प्रांत के उद्योगपतियों को अमेरिका में व्यापार करने हेतु पूर्ण रूप से सहयोग का आश्वासन दियाl हाल ही में अपनी 40 दिवसीय अमेरिका व कनाडा यात्रा के दौरान पोरवाल अमेरिका में कई औद्योगिक व व्यापारिक संस्थाओं से मिले एवं उन्हें मध्यप्रदेश से व्यापार करने के लिए निवेदन किया l इसी तारतम्य में काउंसुलेट जनरल ऑफ इंडिया अमेरिका कार्यालय एवं अमेरिका के उद्योगपतियों के साथ में यह वेबीनार का आयोजन किया गया l

विशेष अतिथि शहर विधायक चैतन्य काश्यप ने अपने उद्बोधन में काउंसलेट जनरल ऑफ़ इंडिया एवं अमेरिका निवासरत उद्योपतियों को यह विश्वास दिलाया कि आज रतलाम एवं आसपास के क्षेत्र ओद्योगिक विकास की तर्ज पर अमेरिका जैसे देशों में अपना उत्पाद निर्यात करने के लिए तैयार है l काश्यप ने इंडो अमेरिकन बिजनेस चेंबर ऑफ एसएमई संस्था द्वारा इस तरीके के वेबिनार के आयोजन को महत्वपूर्ण एवं उद्योगपतियों के हित में बताया l

रतलाम के आसपास 8 लेन जैसे विश्व स्तरीय प्रोजेक्ट है , साथ ही रतलाम में नमकीन क्लस्टर जैसे विश्व स्तरीय उद्योगिक क्षेत्र एवं अन्य औद्योगिक सुविधाएं है जो एक्सपोर्ट के मान पर खरे उतरते है l वर्तमान में नेटवर्क सबसे महत्वपूर्ण है एवं दो देशों के मध्य बायलेटरल रिलेशनशिप अत्यंत आवश्यक है जिससे कि व्यवसायिक संभावनाएं प्रबल होती है l उद्योगपतियों को निर्यात करने हेतु मेरा मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन सहयोग एवं प्रोत्साहन सदैव उपलब्ध है - विशेष अतिथि एवं रतलाम विधायक चैतन्य काश्यप l

विशिष्ट अतिथि सांसद गुमान सिंह डामोर ने केंद्र शासन द्वारा उद्योगपतियों के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रबल बताया एवं उद्योगपतियों को चीन जैसे देशों के साथ प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार बताया डामोर ने काउंसल जनरल ऑफ इंडिया से यह भी कहा कि यहां के उद्योगपतियों को काउंसलेट कार्यालय से उन सारे उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान करी जाए जिनकी अमेरिका में निर्यात करने की संभावना है एवं साथ ही वहां के क्वालिटी मापदंडों से उद्योगपतियों को अवगत कराया जाए जिससे कि उद्योगपति क्वॉलिटी मापदंडों के अनुरूप अपना उत्पाद भेज सकें सांसद गुमान सिंह डामोर द्वारा अपने नेत्तत्व में व्यवसायियों का एक डेलिगेशन अमेरिका ले जाने की संभावना भी जताई।

एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने चीन की प्रतिस्पर्धा का सामना करने हेतु उद्योगपतियों को यह बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न स्तर पर उद्योगों को सहयोग प्रदान किए जा रहे हैं एवं क्लस्टर उद्योगों के लिए 67% से 90% तक सब्सिडी का प्रावधान उपलब्ध है जिससे कि यहां के उद्योगपति चीन जैसे देशों से प्रतिस्पर्धा कर अमेरिका जैसे देशों को अपना उत्पाद निर्यात कर सके l सकलेचा ने एमएसएमई के पूर्ण सहयोग के बारे आश्वासन दिया एवं जल्द ही एमएसएमई के माध्यम से अमेरिका डेलिगेशन हेतु सहयोग करने की घोषणा की l

कॉन्सल जनरल डॉक्टर स्वाति कुलकर्णी ने मालवा प्रांत के उद्यमियों को यह विश्वास दिलाया कि काउंसलेट ऑफिस अमेरिका के द्वारा उन्हें यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा एवं मालवा प्रांत का कोई डेलिगेशन अमेरिका आता है तो काउंसलेट ऑफिस के माध्यम से उन्हें अमेरिका में व्यापारिक संभावनाएं तलाशने एवं भारतीय उत्पादों की मार्केटिंग हेतु बिजनेस मीट ,नेटवर्किंग इवेंट आदि का आयोजन किया जाएगा l उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका जैसे देश बहुत से उत्पाद निर्मित नही करते हैं बल्कि अन्य देशो पर निर्भर रहते है एवं भारत जैसे देशों के लिए यह बहुत अच्छा अवसर है जब हम अमेरिका जिसे देशों के मध्य व्यापार विस्तार कर सके l

इस वेबीनार में 200 से अधिक उद्योगपतियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर लाभ लिया जिसमें रतलाम से संजय व्यास, संस्कार कोठारी, आशीष पालीवाल, राहुल गादिया, प्रफुल्ल नाइक, सोराब अंकलेसरिया , रवि नाहर, संतोष कटारिया आदि उद्यमी सम्मिलित हुए l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें